समता/ भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा आयोजित कार्यशाला का सफलता पूर्वक समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता श्रीमती एम. एस. सिंह (प्रधानाचार्य एडम्स इंटर कालेज) द्वारा की गयी तथा मुख्य अतिथि प्रो. आराधना शुक्ला,विशिष्ट अतिथि… प्रो विजया ढोंढियाल रहीं ज्ञान का दिया जलाने चलपड़ाहैकाफिला गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

-प्रमोद तिवारी द्वारा भारत ज्ञान विज्ञान समिति की अवधारणाप्रस्तुतकीगईकार्यशाला की पांच दिनों की आख्या आयुषी टम्टा द्वारा प्रस्तुत की गयी । हस्त लिखित पत्रिका पत्रिका “बाल मन” का लोकार्पण किया गया तथा कविता पाठ किया गया मुख्य अतिथि प्रो.आराधना शुक्ला ने कहा बच्चों के कार्यक्रम देखकर मुझे अपना बचपन याद आ गया। मैं बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करती हूं।

अध्यक्षश्रीमती एम एस सिंह ने सभी संदर्भदाताओं का आभार प्रकट किया साथ ही इतने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए सभी बच्चों को बधाई।।सुश्री भगवती गुसाई ने सभी का आभार प्रकट किया।सभी 110 प्रतिभागियों की एक हस्त लिखित पत्रिका बनाई गई जिसमें कहानी, कविता ,समूह गीत, मेरा स्कूल, शामिल किये गयेकार्यक्रम में श्री गोपाल सिंह गैरा, श्री अशोक पंत व  एडम्स इंटर कालेज की समस्त शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad