अल्मोड़ा। न्याय पंचायत पनुवानौला में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन (छात्रवृत्ति) योजना 2023 के चयन व ट्रायल्स संपन्न हो गए हैं। संयोजक प्रधानाचार्य गांधी इंटर कालेज पनुवानौला हरीश सिंह एवं क्रीड़ा प्रभारी महेंद्र सिंह भैसोड़ा के नेतृत्व में यह ट्रायल्स हुए।

Advertisement

इस मौके पर महेंद्र सिंह भैसोड़ा ने प्रतियोगिता हेतु होने वाले समस्त टेस्टों की जानकारी दी। छात्रवृत्ति ट्रायल्स हेतु विभिन्न विद्यालयों से आये हुए प्रतिभागियों ने दमखम लगा कर प्रतिभाग किया।

ट्रायल्स हेतु तमाम टेस्ट हुए। जिसमें 30 मी फ्लाइंग स्टार्ट, स्टैडिंग ब्राड जम्प, मेडसिन बाल थ्रो, 6X10 मीटर शटल रन, फारवर्ड बैंड एवं रीच तथा 600 मीटर दौड़ के मुकाबले शामिल थे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad