(“सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन “अभियान के तहत की कार्यवाही एक दुकानदार का लाइसेंस खत्म करने की कार्यवाही की सात दुकानदारों को स्पष्टीकरण देने के नोटिस जारी किये।)

जांच पड़ताल करती जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव सिनियर सिविल जज शचि शर्मा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव सिनियर सिविल जज शचि शर्मा ने अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट की दवाईयों की दुकानों में छापामारी कर जांच पड़ताल की। एक दुकानदार का लाइसेंस खत्म करने की कार्यवाही और सात दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किये है।यह कार्यवाही “सुरक्षित दवा- सुरक्षित जीवन”अभियान के तहत की गयी। छापामारी ( औचक निरीक्षण) में दवाई निरीक्षक पूजा जोशी, डाक्टर कमलेश पांडे स्वास्थ्य अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट शामिल रहे। औचक निरीक्षण में शचि शर्मा ने दवाईयों की दुकानों में बेची जाने वाली दवाओं को देख कर जांच की दवाईयां एक्सपायरी डेट के बाद तो नहीं बेची जा रही है।साथ ही दुकानदारों के लाइसेंस आदि की जांच पड़ताल भी की।

दवाई की दुकान में रेफ्रिजरेटर चालू हालत में नहीं पाया गया, और भी खामियां मिली जिसके चलते दुकान के कारोबारी लाइसेंस को खत्म करने की कार्यवाही की गयी। कुछ दवाईयों की दुकानों में खराब दवाई ( एक्सपायरी डेट) का अलग डिब्बा न रखने हिसाब किताब नहीं रखने सी सी टीवी चालू न रखने दवाईयों की रसीद न देने , साफ सफाई न रखने आदि की कमियों पर सात दुकानों के मालिकों कोसात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा नेयह अभियान उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाडेय के निर्देश पर की गयी। शचि शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मेडिकल स्टोरों में नियमानुसार कैश मेमो मैंटेन करने, लेबल्ड एक्सपायरी बॉक्स बनाने, सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराने, एक्सपायरी दवाइयों के सही रख रखाव व साफ सफाई बनाए रखने आदि निर्देश दिए गये।

ADVERTISEMENTS Ad