हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के समीप उस समय हड़कंप मच गया जब सुशीला तिवारी अस्पताल के पास खड़ी एक कार के भीतर एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने कार में एक युवक को अचेत अवस्था में देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) और कोतवाल समेत पुलिस टीम तत्काल पहुंची। जांच के दौरान युवक को मृत पाया गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। प्रारंभिक जांच में युवक के शव पर किसी स्पष्ट बाहरी चोट के निशान की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।