उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला जजअल्मोड़ा श्री श्रीकांत पाण्डेय जी के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा 15 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक समस्त जनपद अल्मोड़ा में चलाए जा रहें साइबर क्राइम, आनलाइन फ्राड व सोशल मीडिया स्कैम के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान के अनुक्रम में दिनांक 27/02/2024 को ग्रामसभा- खत्याडी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया व उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया घोटाले की घटनाएं, नालसा (गरीबी उन्मूलन का प्रभावी कार्यान्वयन) योजना, 2015, गरीबी उन्मूलन के तहत केंद्रीय/राज्य कल्याण योजनाओं, ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों, सामाजिक अधिकारों, जिसमें स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, पेंशन, शिक्षा तक पहुंच, न्याय तक पहुंच, बुनियादी सेवाएं, ई-ट्रू कॉपी मॉड्यूल, ई-सेवा केंद्र, मामलों की ई-फाइलिंग, PoSH अधिनियम, सभी स्तरों पर पूर्ण और समान प्रतिनिधित्व और भागीदारी और सभी महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण, नालसा( नशीली दवाओं के दुरूपयोग से पीडितों के लिए कानूनी सेवाएं और नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन योजना)2015,दिव्यांगजन कौशल विकास और दिव्यांगजन रोजगार सेतु एप ,जरूरतमंद व्यक्तियों/वादियों/आम लोगों को ऑनलाइन कानूनी सेवाएं हेल्पलाइन नंबर-15100, नालसा के वेब पोर्टल LSMS, LAIS एवं वेब साइट आदि की जानकारी दी गई तथा 09.03.2024 को आगामी लोक राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में बताया गया।पैरा लीगल वालियंटर नीमा बिनवाल उपस्थित रहीं।

Advertisement