( महिला थाना, कारागार, महिला चिकित्सालय, राजकीय किशोरी गृह में स्वच्छता, व कानूनी जानकारी दी)। ‌‌

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा व जिला जज,श्री कान्त पांडेय के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा नशामुक्ति अभियान व कानूनी जानकारी पखवाड़े का आयोजन किया गया है। इसी श्रंखला में शचि शर्मा सचिव सिनियर सिविल जज, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा ने अनेक महिला संस्थान, महिला थाना, चिकित्सालय, कारागार, राजकीय किशोरी गृह अल्मोड़ा में भ्रमण कर उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, स्वच्छता, व नशामुक्ति के प्रेरित कर कानूनी जानकारी दी‌उनहोने महिला थाना,व महिला चिकित्सालय में विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा चलाये जा रहे सहायता केन्द्र का निरीक्षण कर जानकारी लेते हुये आवश्यक निर्देश दिये।

Advertisement