भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र, हवालबाग में 27 से 28 फरवरी 2025 को “श्री अन्न उन्नत उत्पादन तकनीकी” विषय पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (न्यूट्री-सीरियल) योजनान्तर्गत, उप कृषि निदेशक कार्यालय, कृषि विभाग, मथुरा (उत्तर प्रदेश) द्वारा प्रायोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा जनपद से 04 महिला कृषकों सहित कुल 30 प्रशिक्षणार्थीयों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Advertisement

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को श्री अन्न/मिलेट्स से सम्बंधित नवीनतम तकनीकों जैसे- उच्च उपजशील प्रजातियों, उन्नत सस्य विधियाँ, मूल्यवर्धन तथा कटाई उपरांत प्रसंस्करण के बारें में व्याख्यानों एवं भ्रमणों के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थीयों को प्रमाण पत्रों के साथ साथ संस्थान द्वारा विकसित मंडुवा (रागी) एवं चौलाई (रामदाना) की उन्नत प्रजातियों के बीजों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षणार्थीयों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन डा. महेन्द्र सिंह भिण्डा द्वारा किया गया।

Advertisement
Ad Ad Ad