(भाजपा समर्थक मंच आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बूथ लेवल तक सहयोग देगा, पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव,भाजपा भी भाजपा समर्थक मंच को पूरा सहयोग देगी , सुनीता कपूर नगर विधायक देहरादून)
भाजपा समर्थक मंच उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय का हुआ उद्घाटन भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया, इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का धूमधाम से स्वागत किया गया। भाजपा समर्थक मंच उत्तराखंड के प्रदेश रणवीर सिंह चौहान द्वारा संगठन के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव एडवोकेट तथा देहरादून की नगर विधायक श्रीमती सुनीता कपूर द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया इस मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक सुनीता कपूर द्वारा भाजपा समर्थक मंच उत्तराखंड को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया आने वाले 2027 के चुनाव में उत्तराखंड में फिर से धामी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन प्रत्येक पोलिंग बूथ पर भाजपा समर्थक मंच के 25 कार्यकर्ता बनाएगी जो आगामी भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी को खुलकर सहयोग व समर्थन करेंगे।
यह घोषणा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव द्वारा सभा स्थल पर की गई कार्यक्रम में सचिन दीक्षित राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा संतोष राज हेला राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्रीमती अर्चना शर्मा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वहीं भाजपा समर्थक मंच उत्तराखंड के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल अलमोडा़ ने हाल में ही हुये पत्नी मीनाक्षी अग्रवाल के निधन से,पारिवारिक कारणों से कार्यक्रम में भागीदारी न करने पर खेद प्रकट कर सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया वे संगठन और भाजपा के साथ पूरा सहयोग देंगे


