भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उप महामंत्री सुरेन्द्र कुमार पांडेय के मार्गदशन में भारतीय मजदूर संघ जिला ऊधम सिंह नगर की कार्यसमिति व ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों की बैठक हल्दूचौड़ के सोयाबीन फैक्ट्री में हुई, बैठक में श्रमिक समस्याओं व केन्द्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किये जा रहे बदलावों पर चर्चा हुई, बैठक में उपस्थित बी• एम• एस• जिला ऊधम सिंह नगर व ट्रेड यूनियनों ने सिडकुल के कारखानों में चल रही समस्याओं को पत्र के माध्यम से भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उप महामंत्री को लिखित रूप में देकर अवगत कराया, इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उप महामंत्री सुरेन्द्र कुमार पांडेय, भारतीय मजदूर संघ, उत्तराखण्ड के प्रदेशाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजीव विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन चन्द्र चौबे भारतीय मजदूर संघ, उत्तराखण्ड परिवहन मजदूर संघ के प्रान्तीय महामंत्री बालमुकुन्द सुयाल, प्रान्तीय मंत्री् उमेश चन्द्र जोशी, भारतीय मजदूर संघ जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रेम चन्द्र दुम्का, AWW उत्तराखण्ड की प्रान्तीय महामंत्री श्रीमती हेमन्ती दुबरिया, AWW ऊधम सिंह नगर के जिला कोषाध्यक्ष श्रीमति दमयन्ती चुफाल, ऊधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष गणेश मेहरा, जिलामंत्री दीपेंद्र भट्ट, नेस्ले मजदूर संघ महामंत्री निर्मल पाठक, कार्यालय सचिव ओमप्रकाश गौड़, कार्यकारिणी सदस्य गोकुल काण्डपाल, उत्तराखण्ड पर्यावरण मंच, ऊधम सिंह नगर जिला संयोजक व नेस्ले मजदूर संघ उपाध्यक्ष पंकज बछेती, एडिएंट कर्मकार यूनियन अध्यक्ष गंगा सिंह मेवाड़ी, पूर्व महामंत्री वीरेन्द्र सिंह, हैंकल मजदूर संघ अध्यक्ष संजय प्रकाश, शेखर चन्द्र जोशी, सदस्य अमिताभ थापा, कोषाध्यक्ष योगेश पन्त, डेना इंडिया श्रमिक संघ संगठन मंत्री कुन्दन सिंह, सदस्य हेम चन्द्र, लुकास टी वी एस मजदूर संघ अध्यक्ष मनोहर सिंह मनराल, महामंत्री बसन्त गोस्वामी, इंड्यूरेन्स टेक्नॉलॉजिज वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष गोविन्द सिंह कार्की, प्रचार मंत्री प्रमोद लोहनी, उपमंत्री दयानन्द, ब्रिटानिया श्रमिक संघ अध्यक्ष किशोर कुमार पन्त, कार्यकारी अध्यक्ष बहादुर सिंह रावत आदि के साथ-साथ अन्य साथी भी उपस्थित थे।

Advertisement