( अनेक लोगों को किया इस मौके पर सम्मानित)

Advertisement

अल्मोड़ा सालम समिति अल्मोड़ा के तत्वाधान में यहां जिला पंचायत परिसर में प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी व देश को जै हिंद का नारा देने वाले क्रांति दूत स्वर्गीय राम सिंह धोनी की 132वीं जयंती समारोह ‌ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि सहित उपस्थित लोगों ने धौनी की आदमकद मूर्ति में माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए नगर निगम के महापौर अजय वर्मा के प्रतिनिधि के रूप में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने कहा कि देश की आजादी में सालम क्षेत्र की अहम भूमिका रही उन्होंने कहा कि 24फरवरी 1883 को सालम के बिनोला गांव में एक साधारण परिवार में जन्मे स्वर्गीय राम सिंह धोनी ने देश की आजादी के साथ ही देश व विदेश में शिक्षा की जो अलग जगही उसे कभी बुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि स्वर्गीय धौनी के आदर्शो व जीवन से प्रेरणा लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने स्वर्गीय धौनी कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए तमाम अभावो के बाद भी धोनी ने स्वतंत्रता आंदोलन में शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किया वह स्मरणीय है उन्होंने कहा कि तत्काली अंग्रेज सरकार ने उन्हें डिप्टी कलेक्टर की नौकरी का जो ऑफर दिया था उसे उन्होंने ठुकरा दिया था देश की आजादी के लिए उन्होंने 12 नवंबर 1930 को अपनी प्राण त्याग दिए समारोह समिति के में वरिष्ठ सदस्य व पेंशन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत सालम मूल की नर्मदेश्वर वार्ड से नगर निगम में पार्षद निर्वाचित आशा बिष्ट खरमरा कोर्ट वार्ड से पार्षद निर्वाचित मधु बिष्ट व राष्ट्रीय खेलों में बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली स्नेहा रजवार को सम्मानित कर सम्मान पत्र वह शाल भेंट किया ।

सूचना विभाग के तत्वाधान में राजपुरा नेहरू युवा क्लब के राजू के नेतृत्व में कलाकारों ने छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया समारोह में वरिष्ठ सदस्य बची सिंह रावत ने समिति को कार्यक्रम के आयोजन हेतु माइक सेट देने की घोषणा की समारोह में प्रस्ताव पारित किया गया लोधिया स्थित फ्रूट क्राफ्ट संस्थान का नाम राम सिंह धोनी के नाम से किए जाने की धौनी सहित तमाम स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने जयंती व पुण्यतिथि समारोह सरकारी सरकारी स्तर पर आयोजित किए जाने की मांग की समिति में संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद लाल वर्मा की अध्यक्षता व समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत के संचालन में हुई कार्यक्रम में डे केयर के अध्यक्ष हेमचंद जोशी चंद्रमणि भट्ट पूर्व पूर्व सभासद त्रिलोचन जोशी उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ,मनोज संनवाल समिति के सचिव अमरनाथ सिंह रजवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा कोषाध्यक्ष विपिन जोशी हयात सिंह रावत, लता तिवारी लोकमाणि भट्ट विनोद जोशी प्रताप सिंह सत्याल आनंद सिंह बगड़वाल डॉक्टर जै सी दुर्ग पाल शंकर चीलवाल राष्ट्रीय नीति के विनोद जोशी एडवोकेट देव सिंह बिष्ट सुनील कर्नाटक सहित कई पत्रकार गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement
Ad