कुमाऊं के अन्तिम चंद्रवंशीय राजा रहे राजा आनन्द सिंह की 139 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्थानीय जगदम्बा दरबार ड्योडी पोखर स्थित प्रतिमा का माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पूर्व चंद वंश के उत्तराधिकारी परिवार के सदस्यों ने मां नंदा देवी में दर्शन कर अपनी कुलदेवी के चरणों में पूजा-अर्चना की। ड्योडी पोखर में राजपुरोहित नागेश चंद्र पंत ने राजा आनंद सिंह की मूर्ति को स्नान कराया।
रोली, अक्षत और चंदन लगाकर पुष्प सुमन अर्पित किए। साथ ही राजा आनंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा राजा आनंद सिंह पुत्र भीम सिंह सर्वधम प्रेमी, ज्योतिष, वैध, साधु, स्वतन्त्रता सेनानी थे। वह सन् 1921-23 तक कुमाऊं के एमएलसी रहे। कुमाऊं रेजीमेंट की स्थापना में कुमाऊं के नौजवानों के लिए योगदान अविस्मरणीय है।किसानों के लिए सेब, आलू जैसी नकदी फसलों की प्रेरणा दी।
आज के कार्यक्रम में चंद वंश के वंशज राजा चंद्र सिंह, मेयर अजय वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, दिनेश पाण्डे, हेमलता वर्मा, हरीश पंत, दिनेश पंत, आदित्य पंत, देवेश पंत, पूर्व प्रबंधक जागेश्वर मंदिर समिति ज्योत्सना पंत, चंद्रेश पंत, कार्तिकेय पंत, विजया पंत, हेमा पंत, रक्षिका पंत, विवान पंत आदि मौजूद थे।


