ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली क्षेत्र की एक हाउसिंग सोसाइटी में लिफ्ट गिरने से हादसा हुआ है। यह घटना ड्रीमवैली टेक जोन 4 में हुई है। शुक्रवार को 4 लोगों ने दम तोड़ा था। शनिवार को 4 और मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हुए थे, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे इनमें से 4 मजदूर शनिवार को जिंदगी की जंग हार गए। वहीं एक अन्य मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 25 लाख के मुआवजे का ऐलान किया गया है।मृतकों की पहचान हो गई है। ये सभी बिहार के रहने वाले हैं।

गौर सिटी एक मूर्ति के पास यह इमारत बन रही थी। इसी दौरान इसमें यह लिफ्ट काफी ऊंचाई से नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में निर्माण सामग्री थी। साथ में मजदूर भी थे। अचानक लिफ्ट टूट गई और लिफ्ट नीचे जा गिरी। इस घटना में मारे गए मजदूरों के शव पोस्‍टमॉर्टम के लिए भ‍िजवा दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि यह लिफ्ट दस से ग्‍यारह मंजिल ऊपर से गिरी है। हादसे के समय 9 लोग सवार थे। लिफ्ट की मोटर ऊपर ही रह गई। लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई। नोएडा में सुबह से ही बारिश हो रही है। ऐसे में काम क्‍यों कराया जा रहा था, क्‍या लिफ्ट ओवरलोड थी। इन सब बिंदुओं पर जांच की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ जांच कर सख़्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए हैं कि जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाएं।

Advertisement