(निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी व उनकी टीम ने जनता से अपील की हकीकत जान कर मतदान करें)

लोक सभा चुनावो के मध्येनजर रखते हुयेकांग्रेस कार्यक्रताओं ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में मौहल्ला दरबारी नगर, ढूगाधारा व मकेड़ी में घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में मतदान की अपील की।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में लोकतंत्र खतरे में है, भाजपा की मंशा संविधान को खत्म करना हैजनप्रतिनिधियों को डरा धमकाकर जबरदस्ती भाजपा में शामिल किया जा रहा है जो इनकी हां में हां मिला नहीं रहा है उनको जेल भेजा जा रहा है देश गंभीर दौर से गुजर रहा है सरकारी विभागों का निजीकरण कर पूजीपतियो को सौपा जा रहा है जिससे युवाओं के सामने रोजगार के प्रति संकट पैदा हो गया है महिलाओं की सुरक्षा के सम्बंध में मंचो से चिल्लाने वाली भाजपा सरकार के राज में महिलाओं के साथ दिन प्रतिदिन अत्याचार हो रहे हैं इसका उदाहरण उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड है जिस हत्याकांड में भाजपा समर्पित नेताओ का नाम आने से उत्तराखंड भाजपा सरकार चुप है।

जन सम्पर्क अभियान में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा विष्ट, प्रदेश सचिव लता तिवारी, कांग्रेस महामंत्री गीता मेहरा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविन्द रौतेला, मदन डांगी, रुचि कुटौला, गोविन्द मेहरा, प्रदेश सचिव लीला जोशी, रजनी टम्टा, शीतल टम्टा, रंजना टम्टा, सरस्वती टम्टा, पूजा टम्टा, मीरा देवी, नेहा टम्टा, बिना टम्टा, गीता टम्टा, धीरा तिवारी, कला भट्ट, भावना बर्मा, राधा टम्टा, काजल, तारा, जया जोशी, आदि उपस्थित थे।

Advertisement