( जिलाधिकारी विनीत तोमर ने भी प्रतिक्रिया दी। मृतकों को दस दस लाख रूपये के चैक मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी, घायलों को दिल्ली एम्स में भर्ती करा इलाज चालू)

Advertisement

प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखण्ड डा0 धनन्जय मोहन बिनसर ने आज वन्यजीव अभ्यारण, बिन्सर रेंज, सिविल सोयम में लगी आग में जिन 04 लोगों की मृत्यु हो गयी थी उनके परिजनों से घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मृतकों के परिजनों आर्थिक सहायता चैक प्रदान कर दिये गये है।

उन्होंने बताया कि 04 लोगो जो घायल है उन्होंने एअर लिफट के माध्यम से दिल्ली एम्स में बेहतर इलाज के लिये भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये सभी लोगों जल्द से जल्द स्वास्थ्य हो जाये हम भगवान से प्रार्थना करते है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिस प्रकार से अत्याशित सूखा व गर्मी पड़ी है उसी कारण इस तरह की आपदाओं की घटनायें हो रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement