भाजपा नगर अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर दो पहियां वाहनों का संचालन करवाया प्रारम्भ,लोगों ने ली राहत की सांस

अल्मोड़ा-आज प्रातः से अल्मोड़ा की व्यस्ततम सड़क माल रोड में जाखनदेवी के पास सीवर लाईन डालने का कार्य प्रारम्भ हुआ।जिस कारण दो पहिया वाहनों का संचालन भी रोक दिया गया जिससे सैकड़ों की संख्या में दो पहिया वाहन चालक और स्थानीय लोगों की फजीहत हुई।सूचना पर मौके पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने जल निगम के अधिकारियों से बात करके दो पहिया वाहन चालकों के लिए सड़क को खुलवाया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

विदित हो कि सीवर लाईन पड़ने से शहर की मुख्य सड़क जाखनदेवी एक माह के लिए चौपहिया वाहनों के लिए बन्द है।भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि सीवर लाईन पड़ने से यकीनन जनता को लाभ मिलेगा। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वर्तमान में यातायात बाधित होने से आम जनता और व्यापारियों की फजीहत हो। उन्होंने कहा कि मालरोड से सैकड़ों की संख्या में सरकारी कर्मचारी और आमजन प्रतिदिन अपने दो पहिया वाहनों से आवागमन करते हैं ऐसे में उनका रास्ता बन्द करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि पेयजल निगम ने रानीधारा में सीवर लाईन का कार्य पूरा कर दिया होता और रानीधारा मार्ग की स्थिति ठीक होती तो लक्ष्मेश्वर बाईपास से नगर को आने वाले वाहनों के लिए रानीधारा मार्ग उपयोगी वैकल्पिक मार्ग सिद्ध होता। परन्तु रानीधारा मार्ग अपनी बदहाल स्थिति में है।ऐसे में कम से कम मालरोड से दो पहिया वाहनों का आवागमन सुनिश्चित किया जाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत यदि कार्यदायी संस्था के द्वारा दी गयी तो वे इसे कदापि सहन नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों से भी अपील की है कि मार्ग का कार्य जल्द करवाना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad