मुक्तेश्वर (नैनीताल)। भटेलिया बाजार के पास गंगुवाचोड़ में शनिवार की देर रात जेसीबी की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को पदमपुरी सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि शनिवार की रात स्थानीय लोगों ने सूचना दी की चंदन सिंह (34) पुत्र किशन सिंह निवासी चखुटा को जेसीबी ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। बताया कि मौके पर पहुंचकर अचेत अवस्था में पड़े युवक को सीएचसी पदमपुरी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने जेसीबी सीज की है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। मृतक मजदूरी कर परिवार का खर्चा चलाता था।

Advertisement