( प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टमंडल की मुलाकात के बाद गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने लिया निर्णय)
मां नंदा राजजात यात्रा 2026 में जो कि प्रस्तावित है उसके संबंध में मुख्यमंत्री से चंद्र वंशज राजा करन चंद्र सिंह राज सिंह के पुत्र युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की। मुख्यमंत्री के निर्देश परगढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय की शिष्ट मंडल से बैठक वार्ता हुई । जिसमें निर्णय लिया गया शीघ्र ही एक बैठक ग्वालदाम या कर्णप्रयाग में आयोजित की जाएगी जिसमें गढ़वाल कमिश्नर सभी अधिकारियों के साथ कुमाऊं गढ़वाल के सभी मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी से वार्तालाप के बाद होने वाली राजजात यात्रा के विषय में सामूहिक रूप से निर्णय हेतु लिया जाएगा गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय ने शिष्टमंडल को यह भी आश्वासित किया कि यह बैठक शीघ्र अति शीघ्र 15 फरवरी से पहले आयोजित की जाएगी बैठक के स्थान, तिथि समय की शीध्र जानकारी दी जाएगी ।

















