गरमपानी– गरमपानी खैरना बाजार के पीछे शिप्रा नदी के ऊपर पिछले लम्बे समय से आवाजाही के लिए डोबा ग्राम सभा के लोगो द्वारा पुल की मांग की जा रही है जिसके चलते आज डोबा ग्राम सभा के लोगो द्वारा सांकेतिक धरना किया गया व सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई तथा सरकार से पुल बनाने की मांग की गई।

जिसमे स्थानीय निवासी संतोष कुमार ने बताया कि पुल ना होने के चलते ग्राम सभा के लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसमे ग्राम सभा के लोगो तथा स्कूल जाने आने वाले बच्चो को रोजाना शिप्रा नदी पार करके आना पड़ रहा है।

वही बरसात के समय ग्राम सभा के लोगो को जान हथेली में रख कर आवाजाही करनी पड़ती है तथा बाढ़ आने की दशा में ग्राम सभा के लोग ग्राम सभा मे ही कैद हो जाते है तथा बाजार से लोगो का संपर्क टूट जाता है।

वही गर्ववती महिलाओं को नदी पार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है जिससे लोगो को पेरशानी का सामना करना पड़ता है। जिसमे संतोष कुमार ने आगे बताया कि 4 वर्ष पहले खुद अचानक नदी का बहाव आने के चलते शिप्रा नदी में बह गए थे।

जिसके चलते पिछले लम्बे समय से ग्राम सभा के लोगो द्वारा एक पुल की मांग की जा रही है,इस दौरान सन्तोष कुमार, चंचल राम, महेश राम, आनंदी देवी, विमला देवी, मनोज बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, हरीश बिष्ट, मुन्ना बिष्ट, सुनीता देवी, रेखा देवी, दिनेश राम, नन्दन राम, मुन्नी देवी, करन कुमार, प्रेम राम इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Advertisement