( बच्चों में बढ़ते नशे की लत पर चिंता जताई, यातायात, पर्यटन, पुलिस कर्मियों की कमी, नशामुक्ति अभियान, नशे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई आदि प्रमुख मुद्दे रहे, अल्मोड़ा जनपद को शीघ्र मिलेगें, ए एस पी और सी ओ)

Advertisement

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने अलमोडा़ मुख्यालय आगमन पर जन संवाद, और मिडिया मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।मिडिया से लगभग एक घंटे तक चली वार्ता में अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर महानिदेशक अभिनव कुमार ने चिंता जताई उन्होंने कहा कि इसमें अभिभावकों, शिक्षकों को भी ध्यान देना चाहिए। बच्चों की काउंसलिंग आवश्यक है, हमारा उद्देश्य बच्चों को नशे से दूर करना है, न कि अपराधी बना सजा दिलाना। थानों में कर्मचारियों की कमी पर कहा हमारा ढांचा वर्ष १९६० के आसपास का है, जिस बदलाव करने पर पहल की जा रही, शीघ्र कमी दूर होगी, अलमोडा़ जनपद को शीघ्र ए एस पी, सीओ मिलेंगे, थाने में महिलाओं के प्रति विशेष ध्यान व सुविधा दी जायेगी। नशे के कारोबारियों को पुलिस जड़ से समाप्त करने हेतु प्रयास कर रही है, यातायात पर भी पुलिस की पैनी नजर है। ईको पुलिस पर भी जोर दिया जा रहा है, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने लगभग सभी बिंदुओं पर ध्यान दें अपने विचार साझा किए, तथा मिडिया कर्मियों के प्रश्नों व जिज्ञासा का समाधान किया। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार की मिडिया वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने भी भाग लिया।देखिए वीडियो

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement