( लड़कियां खरीद कर युवाओं की शादी करने के बयान पर जन आक्रोश)

काबीना मंत्री, सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या के विधानसभा क्षेत्र में आक्रोश फैल गया, किशोर नयाल के नेतृत्व में सोमेश्वर विधायिका व काबीना मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के महिला विरोधी अर्नगल बयान ( जिसमें उनके द्वारा बिहार में 20000 25000 में लड़की खरीदकर लाने व उनका विवाह सोमेश्वर के युवाओं के साथ करवाने ) पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमेश्वर मुख्य चौक पर काबीना मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू का पुतला दहन किया गया |


कार्यक्रम में संतोष कुमार (जिला पंचायत सदस्य), प्रकाश खाती, श्याम सिंह दोसाद , भूवन दोसाद, राजू भट्ट , कैलाश आर्या , केसर सिंह ,नवीन नेगी, नवल किशोर जोशी ,सुरेश राम, राजेश गिरी, लक्ष्मण सिंह मेहरा, राजेंद्र प्रसाद, हीरा सिंह मेहरा आदि उपस्थित रहे |

ADVERTISEMENTS Ad