( उत्तराखंड की पांचों सीट कांग्रेस के पक्ष में लाने के लिये अलमोडा़ में मंथन हुआ)

नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र सिंह भोज की अध्यक्षता हुयी,तथानगर अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी तारा चंद्र जोशी के संचालन में सम्पन्न हुई।

बैठक में लोक सभा चुनाव को फतह करने के लिए विस्तृत रूप से चर्चा हुई साथ ही विशेष रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि देश की जनता को पिछले 10 साल से केंद्र सरकार में बैठी भाजपा सरकार ने लूटने का काम किया है भाजपा सरकार को कुर्सी के मोह में देश की जनता का भलाई से कोई लेना देना नहीं है, रोजगार के नाम पर दिन प्रतिदिन युवाओं का दमन हो रहा है, महिलाओं का शोषण हो रहा है, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है अति विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी ने कहा की सबसे बड़ा घोटाला इलक्ट्रोल घोटाला है

अब जनता भाजपा सरकार के झासे में नही आने वाली है और जनता उत्तराखंड की पांचों सीटों को कांग्रेस की झोली में डालकर भाजपा को मुंहतोड़ जबाव देगी, इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कहा कि इस बार लोक सभा सीट को कांग्रेस पार्टी की झोली में डालने के लिए कमर कस ली हैबैठक में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल,दिनेश रावत, मनोज विष्ट, निर्मल रावत गौरव बर्मा, विक्रम विष्ट, प्रदेश सचिव लता तिवारी, किशन लाल,संजय सिंह, अरविंद रौतेला, अमरनाथ सिंह भाकुनी,शरद साह, गीता मेहरा, दीपा साह, नारायण पांडे, तारा तिवारी, प्रदीप विष्ट, अमन अंसारी, लीला जोशी, वकुल शाह, रमेश चंद्र, कार्तिक साह, महेश आर्या, बी के भट्ट, दीपक कुमार, मनोज बर्मा, अनामिका साह आदि उपस्थित थे।

Advertisement