कोटद्वार। कोटद्वार में डेंगू से एक और मौत हो गई। यहां अब तक डेंगू से चार लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यह चिंता का विषय बना है।गुरुवार को जौनपुर निवासी मनोज नेगी ( 38) की मौत हो गई है।

सोमवार को मनोज नेगी की हालत बिगड़ने पर कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें देहरादून रेफर कर दिया था। जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई।डेंगू का स्ट्रेन डी-2 सबसे घातक रूप है। यह लोगों की जान ले रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू किडनी, लीवर और फेफड़ों पर अटैक कर रहा है।

Advertisement