श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने में एक बड़ी सफलता मिली है। प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा/ श्री पंकज जोशी थानाध्यक्ष मुख़ानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 03 स्मैक तस्करों को कुल- 35.86 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार* किया है।

1- काठगोदाम-* काठगोदाम के गौलापार खेड़ा क्षेत्र में अभिजीत कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी सुल्ताननगरी गौलापार को 12.01 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टीम*▪️ मनोज कुमार, प्रभारी चौकी खेड़ा।▪️का0 चन्दर सामंत।▪️का0 सुरेंद्र सिंह।

आरोपी के विरुद्ध *थाना काठगोदाम* में *धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

2- थाना बनभूलपुरा-* पुलिस टीम द्वारा *नईम पुत्र मेहंदी हसन* निवासी गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 को चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के पास *12.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार* किया है*पुलिस टीम-1- उ0नि0 बबिता 2- हे0का0 हरिकृष्ण मिश्रा3- का0 सुनील

3- थाना मुख़ानी-* पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान *अंजू आर्या पत्नी संजय आर्या* निवासी उपरोक्त को *11.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार* किया गया।*पुलिस टीम*1- उप निरीक्षक रजनी आर्या 2- का0 नवीन कुमार 3- का0 अरविंद4- म0हे0का0 भगवती बिष्ट

Advertisement