( क्षेत्रवासियों को इंतजार है तेंदुए को पिजड़े में कैद होने का, मेयर अजय वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, सहित पार्षदों की उपस्थिति में वन विभाग के कर्मचारियों ने पिंजड़ा लगाया)

आपके लोकप्रिय पोट्रल हिम शिखर में प्रचारित प्रसारित खबर का हुआ असर । खबर का संज्ञान लेकर वन विभाग और नगर निगम सक्रिय हो गया है।नगर केमल्ला जोशी खोला अलमोडा़ में तेंदुआ पकड़ने को पिंजड़ा लगा।अब क्षेत्रवासियों को इंतजार है तेंदुए को पिजड़े में कैद होने का।


नगर निगम अलमोडा़ केमेयर अजय वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, सहित पार्षद एडवोकेट वैभव पांडेय, पार्षद वंदना वर्मा कांग्रेस नेता परितोष जोशी,की उपस्थिति में वन विभाग के कर्मचारियों ने पिंजड़ा लगा दिया है वन विभाग की तरफ से निम्न कर्मचारी उपस्थित रहे -अमित सिंहभैसोड़ा,अनुभाग अधिकारी सत्येंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा भास्कर नाथ महंत, वनदरोगा विवेक तिवारी, वन बीट अधिकारी राहुल मनराल, वन बीट अधिकारी प्रकाश कुमार, वन बीट अधिकारी
नीरज नेगी, Q.R.T. सदस्य
मनोज जोशी, Q.R.T सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad