आगामी 16 जनवरी को सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एकदिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम स्थल देव सिंह फील्ड होगा।

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सुरेंद्र सिंह बल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में उतरेंगे। जहां से वे कार्यकर्ताओं के साथ रैली के रूप में क्लॉक टावर टकाना,एप्टेक तिराहा, नगर पालिका, घंटा करण, व सिल्थाम होते हुए, देव सिंह मैदान पहुंचेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ रूट चार्ट का निरीक्षण किया। तथा विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तय किये।

निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक आशीष पुनेठा,जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, जिला शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद, सहायक परियोजना निदेशक दिनेश दिगारी, युवा कल्याण अधिकारी डी एन दिवेदी ,खेल अधिकारी प्रताप बिष्ट आदि मौजूद थे।

Advertisement