।( आर सी एम 2025 में लगभग दो लाख डायरेक्ट सेलिंग वर्कर्स के माध्यम से 64500 करोड़ का व्यवसाय करेगा, महिलाओं की अस्सी प्रतिशत से अधिक की भागीदारी होगी।)

डायरेक्ट सेलिंग कार्यक्रम में आर सी एम वर्ष 2025 में नया अध्याय रचेगा। आर सी एम 2025 में लगभग दो लाख डायरेक्ट सेलिंग वर्कर्स के माध्यम से 64500 करोड़ का व्यवसाय करेगा, महिलाओं की अस्सी प्रतिशत से अधिक की भागीदारी होगी ये विचार आज एक होटल में आयोजित महिला सशक्तिकरण व सम्मान समारोह में आर सी एम के वरिष्ठ टीम लीडर विपिन राठी ने कही।
उन्होंने कहा डायरेक्ट सेलिंग मार्केट में महिलाओं का विशेष योगदान है, महिला महिला को प्रोत्साहित व प्रभावित करने में एक विशेष गुण रखती है। आज आर सी एम के माध्यम से समाज के हर क्षेत्र से महिलाओं ने अपने पार्ट टाइम का सदुपयोग कर आय का एक बहुत बड़ा जरिया बना लिया है।
महिला सशक्तिकरण एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम में अनेक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में दीवान सिंह बिष्ट विपिन राठी, नूतन राठी रेखा बिष्ट सहित अनेक लोगों ने सम्बोधित किया


