( जाने-माने साहित्यकारों ने काव्य पाठ से यादों को ताजा किया, कुछ ने दूर से सोशियल मिडिया के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई)
उत्तराखंड के साहित्यकारों की जानी-मानी संस्था “छंजर सभा”अलमोडा़ का रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।
संस्था से जुड़े जाने-माने साहित्यकारों ने काव्य पाठ से यादों को ताजा किया, कुछ ने दूर से सोशियल मिडिया के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस कार्यक्रम का आयोजन डाक्टर रमेश लोहुमी के संयोजन व नेतृत्व में धूमधाम से किया गया। इस मौके पर जाने माने साहित्यकारों ने अपना काव्य पाठ किया। शिक्षाविद महेन्द्र मेहरा “मधु ने कविता के माध्यम से छंजर सभा के इतिहास पर प्रकाश डाला। रंगकर्मी, साहित्यकार वरिष्ठ पत्रकार नवीन बिष्ट, विनोद जोशी “बिन्नी “, ने दूर रह कर भी सोशियल मिडिया से काव्य पाठ कर उपस्थित दर्ज करायी। शिक्षाविद श्याम सिंह कुटौला, दीपा गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार व एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल ने भी बधाई संदेश भेज अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस मौके पर प्रोफेसर दिवा भट्ट, प्रोफेसर के सी जोशी, प्रोफेसर एस ए हामिद, नीरज पंत, विपिन जोशी कोमल, पहरू कुमाऊनी मासिक पत्रिका के मुख्य सम्पादक डाक्टर हयात सिंह रावत एडवोकेट, वीना चतुर्वेदी “वीणा”, रंगकर्मी दीवान कनवाल, धारा बल्लभ पांडेय,ध्रुव टम्टा , कंचन तिवारी, मीना जोशी “मीनू”, प्रेमा गडकोटी,विपुल जोशी, सहित अनेक सदस्यों ने काव्य पाठ किया। संस्था के संरक्षक रंगकर्मी, साहित्यकार त्रिभुवन गिरी महाराज ने संस्था के पच्चीस साल पूरे होने पर सबको तहेदिल बधाई दी। तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु तन मन धन आदि आदि से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वालों की प्रशंसा कर बधाई दी।


