( रजत जयंती के मौके पर अनेक खेल आयोजित किये गये)
उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के स्थापना दिवस की रजत जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर अनेक खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। रजत जयंती कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय नैनीताल गुहानाथन नरेंदर ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद आपसी सौहार्द्र को बढ़ावा देने के लिए अनेक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई।
जिनमें टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज प्रतियोगिता प्रमुख रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ न्यायमूर्तिगण मनोज तिवारी, रवीन्द्र मैठानी, आशीष नैथाणी के मध्य टेबल टेनिस युगल मैच के साथ हुआ। इस मौके पर रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान और छात्रों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।रजत जयंती समारोह में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेन्दर, मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैठाणी, न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति आशीष नैथाणी, न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय, अतिरिक्त न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय योगेश कुमारगुप्ता,महानिबन्धक, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय दुर्गा सिंह मेहता, अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन नैनीताल सदस्यगण, रजिस्ट्री, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय सहित उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहायह आयोजन सामुदायिक जुड़ाव और सार्वजनिक सेवा को समर्पित समारोह की शुरूआत कोचिन्हित करता है। इस मौके पर उच्च न्यायालय परिसर की समृद्ध विरासत और प्रतिभा का जश्न मनाने के लिए एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया।रजत जयन्ती वर्ष न्यायालय की उपलब्धियो ं और विधि के शासन को कायम रखने तथा उत्तराखण्ड के नागरिकों के लिए सुलभ न्याय सुनिश्चित करने की नई प्रतिबद्धता को दर्शाएगा।




















