दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मोईद को भी नैनीताल पुलिस कर लाई दिल्ली से गिरफ्तार, अब तक कुल 84 उपद्रवियों को भेजा सलाखों के पीछे*

पुलिस टीम को उप महानिरीक्षक कुमाऊं ने पांच हजार, एस एस पी नैनीताल ने ढाई हजार रूपए ईनाम दिया दिनाॅक-08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में *थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/ 2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज* किये गये हैं।

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल के निर्देशन* में *श्री प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल* के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा *घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश* दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में *पूर्व में 83 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद* किये गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा अभियुक्तों की *गिरफ्तारी हेतु विशेष 06 पुलिस टीमें गठित* की गयी, जो देश के अलग-अलग राज्यों-गुजरात, दिल्ली, मुम्बई, महाराष्ट्र, उ0प्र0, बिहार आदि सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। *उक्त गठित टीमों में से 01 टीम द्वारा सफलता हासिल करते हुए दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मोईद को दिल्ली से गिरफ्तार* किया गया है।

मु0अ0सं0-21/24 में अभियुक्तगण- *1. अब्दुल मोईद* पुत्र अब्दुल मलिक निवासी- ला0न0 8 वार्ड न0 25 आजादनगर बनभूलपुरा (नामजद)*पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त अन्तिम वाछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार* किया गया है।

अभी तक पुलिस कार्यवाही में *कुल 84 उपद्रवियों की गिरफ्तारी* की गयी है।

*पुलिस टीम-*1- एसओजी प्रभारी उ0नि0 अनीश अहमद

2- SI गौरव जोशी

3- हे0का0 हेमंत लुंठी

4- का0 चंदन नेगी पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य के लिये उत्साहवर्धन हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमांयू परिक्षेत्र नैनीताल महोदय द्वारा 5,000/- तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा 2,500/- रूपये के नगद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Advertisement