ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी, हवालबाग में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर का आज दूसरा दिन था, जो बच्चों के लिए रचनात्मक ज्ञान ,और मनोरंजन से भरपूर रहा।
पहले सत्र में, जाने-माने शिक्षाविद नीरज पंत ने बच्चों को कहानी वाचन, कविता वाचन, कहानी और कविता निर्माण के साथ-साथ चुटकुले बनाने के दिलचस्प गुर सिखाए। बच्चों ने इस सत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
दूसरा सत्र भी उतना ही रोमांचक रहा, जिसमें बच्चों ने अपनी परिकल्पना को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उतारा।
इस आयोजन में विद्यालय के अध्यापकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad