।( समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय उत्तराखंड राकेश थपलियाल व विशिष्ट अतिथि जिला जज प्रशांत जोशी सहित बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगाये)

हल्द्वानी बार एसोसिएशन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरणमेंआयोजित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय राकेश थपलियाल एवं विशिष्ट अतिथि माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी रहे।न्यायिक अधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने न्यायालय की गरिमा बनाए रखते हुए निष्पक्षता, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली।मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने कहा कि न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में बार एवं बेंच की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अधिवक्ताओं और न्यायपालिका के बीच समन्वय, सम्मान और सहयोग की भावना से ही वादकारियों को समयबद्ध एवं सुलभ न्याय मिल सकता है।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए विश्वास पर खरा उतरते हुए वे बार के हितों, अधिवक्ताओं के सम्मान एवं न्यायालय की गरिमा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।समारोह में बार काउंसिल के सदस्य डीके शर्मा, मेहरमान सिंह कोरंगा, दिवाकर पांडे, राजन सिंह मेहरा एवं चंद्रशेखर जोशी,वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह पाल, पूर्व अध्यक्ष किशोर पंत, दीवान सिंह बिष्ट, राम सिंह बसेड़ा, भुवन चंद पनेरू, मुकेश तिवारी, जगत सिंह घुरदौड़ा, बसंत जोशी, दिनेश चंद तिवारी, मोहन चंद वर्मा, मोहम्मद यूसुफ, अब्दुल मतीन, प्रकाश कांडपाल, जोगिंदर लाल अरोड़ा, राजीव टंडन, महेश सुयाल भी समारोह में मौजूद रहे। नैनीताल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट, रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोहन तिवारी, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एन.के. जोशी, हिमांशु कोठारी, दीपक रूबाली, सुनील पुंडीर, योगेंद्र पाठक, रमेश कांडपाल, गोविंद डंगवाल, कोमल जायसवाल एवं जयवीर सहित कई अधिवक्ताओं ने सहभागिता की। नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए न्यायालय की गरिमा बनाए रखने एवं लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए बार–बेंच के बेहतर तालमेल पर जोर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad