गरमपानी। नैनीताल जिले के गरमपानी  में खतड़वा त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने प्रमुखता से इस त्योहार में भाग लिया। साथ ही ककड़ी आदि का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान गांवों में कई जगह घास-फूस, पिरूल औ लकड़ियों को एक साथ बांधकर आग लगाई गई।

रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में खतड़वा पर्व को लेकर धूम रही। वहां मौजूद बुजुर्गों ने बच्चों को खतड़वा की जानकारी दी दरअसल, पशुधन को समर्पित खतड़वा त्योहार कुमाऊं क्षेत्र में मनाया जाता है। वर्षा ऋतु के समाप्त होने और शरद ऋतु के प्रारंभ में अश्विन माह के प्रथम दिन को खतड़वा मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि खतड़वे के बाद ठंड का मौसम शुरू हो जाता है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान तन्नू पाठक, बजरंग दल अध्यक्ष संजय पांडे, राजन त्रिपाठी,गगन त्रिपाठी, योगेश त्रिपाठी ,रमेश तिवारी,नंदन सिंह शाही, आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement