केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने मंगलवार को हल्द्वानी के लामाचौड़ मंडल और भट्ट कोलोनी फेज दो मे श्री राम जन्मभूमि अयोध्या द्वारा पूजित अक्षत को कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर वितरण किया।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने मंगलवार को लामाचौड़ मंडल के वार्ड संख्या 42 हरिनगर और भट्ट कोलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या द्वारा पूजित अक्षत को घर-घर जाकर वितरण किया। इस दौरान भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या के पत्रक वितरित कर भगवान श्री राम के दर्शन करने का आह्वान किया।

Advertisement