जागेश्वर के पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह कुंजवाल ने बद्रीनाथ और मंगलौर की जीत को सत्य और लोकतंत्र की जीत बताया है।उन्होंने कहा कि दोनों विधानसभाओं के मेहनती कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दम पर मिली ये जीत निश्चित ही हौसला बढ़ाने वाली है, साथ ही धर्म के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकने वाले भाजपाइयों के लिए सबक है।

गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि यह जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगी और दोनों विधानसभाओं से चुने कांग्रेस विधायक जनता की सेवा हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad