(दिव्यांग को टैक्सी से उतारते समय जाम लगने पर महिला ने खोया आपा) कैंची धाम

( गरमपानी)अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के कैची धाम के पास हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रही एक टैक्सी चालक और पीछे से आ रही दूसरी कार में सवार महिला की कैची में दिव्यांग व्यक्ति को उतारते समय सड़क में कुछ देर सड़क में जाम लगने के चलते टैक्सी चालक और महिला की तेज बहस हो गयी। वही देखते ही देखते मामला हाथापाई तक जा पहुँचा।

वही दोनों के बीच नोकझोक बढ़ने पर महिला ने अपना आपा खोते हुए वाहन चालक के कपड़े तक फाड़ डाले। वही दोनों के बीच हुए झगड़े को देखने के लिए लोगों की सड़क पर भीड़ जमा गयी।

टैक्सी चालक ने मजबूर हो मामले की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी। घटना सूचना मिलते ही खैरना पुलिस ने पक्षो को खैरना चौकी में बुलाया गया। जिसके बाद में टैक्सी चालक और महिला ने माफी मांगकर आपसी समझौता होने के बाद दोनों पक्षों अपने घरों का रवाना हुए।

ADVERTISEMENTS Ad