
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड यात्रा को लेकर प्रस्तावित चार जून के अल्मोड़ा आगमन और रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर है। पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में उत्तराखंड में परिवर्तन की आंधी आयेगी। हरीश रावत ने कहा मैं एक कार्यकर्ता बन कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं व कांग्रेसी नेताओं में जोश दिखाई दिया।
वक्ताओं ने कहा भाजपा शासन में न महिलाएं सुरक्षित है, महंगाई चरम सीमा पर है। रोजगार के साधन ठप हो गये है। पलायन के आंकड़े भी हकीकत बयां कर रही है। उत्तराखंड की जनता इसका जबाब आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी। उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन की आंधी है। आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन महरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक बारामंडल मनोज तिवारी, मदन सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह रावत सहित अनेक कांग्रेस नेता व पदाधिकारियों ने सम्बन्धित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष भुपेंद्र भोज गुड्डू, नगर अध्यक्ष तारा चंद जोशी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















