कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि पंडित नेहरू के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है, एक नवजात शिशु समान मिले देश को उन्होंने जिस सांचे में ढाला, उसी की परिणीति आज हम सबके सामने एक अदभुद स्वावलंबी और मजबूत राष्ट्र के तौर पर खड़ी है, उनके विजन से ही आज देश और इसका लोकतंत्र इतना मजबूत हो सका है..

उन्होंने कहा कि आजाद भारत में पंडित नेहरू के विकासवादी सोच के पैमानों ने देश को हर कदम पर मजबूत और दृढ़ रखा जिससे देश का हर व्यक्ति मजबूत और आत्मनिर्भर सोच के साथ आगे बढ़ पाया..पंडित नेहरू ने देश में सामाजिक संस्थाओं का ठोस निर्माण कर हर सामान्य नागरिक को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाया जो आज राष्ट्र की प्रमुख नींव बना, उनके बिना देश की परिकल्पना नहीं की जा सकती..

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी,राधा बिष्ट,आनंद सिंह बगडवाल,पीतांबर पांडे,गीता मेहरा, मनोज सनवाल,मनोज कुमार जोशी,एन डी पांडे,बीके भट्ट,विक्रम बिष्ट मनोज बिष्ट,देव सिंह कनवाल शोभा जोशी ,महिपाल सिंह राजपूत रमेश नेगी,दिवान सिंह मेहरा उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad