गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी के इआईएसीपी केन्द द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर भूमि और जल संसाधन केंद्र एवं एनएमएचएस से जुडे़ अनुसंधनकर्ताओं ने पौधरोपण कर धरा औरपर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजित कार्यक्रम में केंद्र प्रमुख ई0 एम0एस0 लोधी ने कहा कि पर्यावरणीय चिंताएं आज हमारी सतत् चिंता का विषय है और हमें हर क्षेत्र में इसके संरक्षण की दिशा में काम करना होगा। उन्हांने विभिन्न केद्रों में आज के दिन चल रहे विविध कार्यक्रमों की जानकारी दी और कहा कि इस वर्ष ‘‘हमारी शक्ति-हमारा गृह’’ शीर्षक पर देश भर में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने जलवायु परिवर्तन, तापमान वृद्धि और प्रदूषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए निरंतर अनुसंधान और व्यापक उपायों को प्रोत्साहित करने की बात कही। देश भर में 54 केंद्रों में से अधिकांश केन्द्रों द्वारा इस अवसर पर जल संरक्षण, कार्यशालाएं, व्याख्यान, स्कूली कार्यक्रम आदि आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर परिसर क्षेत्र में संस्थान में तैयार नर्सरी से विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधों को रोपित किया गया।
उन्होंने कहा कि परिसर में इन पौधों की निरंतर देखरेख से इन्हें संरक्षित किया जा सकता है। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने जल संरक्षण, ग्लेशियरों के पिघलने, ऊर्जा संकट जैसे विषयों पर चिंतन किया और कहा कि आने वाली पीढ़ी को सतत विकास की दिशा में आगे बढ़कर काम करना होगा। विभिन्न वक्ताओं ने आने वाले मानसून काल में और वृहद पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रमों को संचालित करने की योजना पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर ई0 आषुतोष तिवारी, वैज्ञानिक हिमांशु जोषी, डॉ महेषानंद, डॉ0 पुष्कर सिंह, कमल किशोर टम्टा, हेम तिवारी, डॉ प्रियंका लोहनी, दीपा वर्मा, जगदीश पाण्डे, योगेश परिहार, अरविंद टम्टा, सौरभ नेगी सहित 30 से अधिक शोधार्थियों व स्टाफ ने पौधरोपण में प्रतिभाग किया।

















