( पन्द्रह सितंबर को निकलेगा विरोध में मशाल जुलूस,यदि जिला प्रशासन शासन ने ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन तेज होगा।)

Advertisement


क्वारब राष्ट्रीय मार्ग को 24 घंटे खुलाने के लिए नगर व जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा सरकार की आली में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें सरकार की आली क्षेत्र के व्यापारियो ने हस्ताक्षर कर अभियान मेंअपना समर्थन प्रदान किया, कल दिनांक 15 सितंबर को इसी क्रम में मशाल जलूस निकाला जा रहा है जो सायंकाल 6 बजे नंदा देवी से पलटन बाजार तक निकाला जाएगा और अगर फिर भी जिला प्रशासन और सरकार क्वारब मार्ग पर मनमानी करती है तो अल्मोड़ा बागेश्वर जिले के बाजार बंद किए जाएंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी, आज हस्ताक्षर अभियान मै जिला व्यापार मंडल के सम्मानित अध्यक्ष सुशील साह जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, सरकार की आली मै गर भनार के क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र नेगी , व्यापारी जीवन जोशी, कमल तिवारी, हिमांशु जोशी , योगेश जोशी, नवीन जोशी, रहमान भाई विपुल पांडे हरीश मेहता हिमांशु तिवाड़ी राजू कनवाल,त्रिभुवन कबडवाल संदीप जोशी, शेखर जोशी, मुकुल तिवारी, मोहन राम, पुष्कर सिंह, दीपक साह, गोविंद बिष्ट, रोहित मेर, हरीश सिंह तारु तिवाड़ी,आदि व्यापारी उपस्थित रहे। जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने क्वारब डेंजरस प्वाइंट के समाधान हेतु जिला प्रशासन और सरकार दोनों द्वारा सुध न‌ लेने पर मशाल जुलूस में भागीदारी और प्रचार प्रसार की अपील की
आप सभी अल्मोड़ा जिले की सम्मानित जनता और व्यापारीबंधुओं से निवेदन है कि क्वारब मार्ग को सभी वाहनों के लिए 24 घंटे खोलने के लिए व्यापार मंडल अल्मोड़ा और सभी व्यापारियों द्वारा एक विशाल मशाल जलूस शासन प्रशासन की लचर व्यस्था के खिलाफ 15 सितंबर सायंकाल 6 बजे निकला जा रहा है इससे हर कोई पीड़ित है जितनी देरी इस मार्ग को बनाने मै की जा रही है उससे सभी भली भांति अवगत है अत अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस तानाशाही के खिलाफ अपना रोष व्यक्त करे,🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Advertisement
Ad Ad Ad