हल्द्वानी/काठगोदाम: भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के समीप आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम बच्ची (कनक) को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस टक्कर के बाद मासूम को कई मीटर तक घसीटा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

​घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे ‘मृत’ घोषित कर दिया। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और बस में तोड़फोड़ भी की, जिससे मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad