धारी।खुटियाखाल क्षेत्र में बाघ के हमले की एक दुखद घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र, निवासी खुटियाखाल, को बाघ ने हमला कर जंगल की ओर उठा ले गया। बाद में महिला का शव जंगल क्षेत्र से बरामद किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल खोजबीन की गई, जिसके उपरांत जंगल के भीतर महिला का शव मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की।
वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है तथा एहतियात के तौर पर गश्त बढ़ा दी गई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने एवं बाघ को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।
प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

















