( नगर निगम अलमोडा़ मेयर अजय वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्रृद्धासुमन अर्पित किये)
बजरंग दल के पूर्व संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय हेमंत बिष्ट के आकस्मिक निधन पर अल्मोड़ा नगर निगम सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके समाज के प्रति योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने कहा स्व. हेमंत बिष्ट बचपन से ही बजरंग दल से जुड़े रहे और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, ऊर्जा एवं समर्पण अद्वितीय था। हेमंत बिष्ट ने अपने सक्रिय सामाजिक कार्यों के माध्यम से उन्होंने मात्र 45 वर्ष की अल्प आयु में अपनी कार्यशैली से संगठन एवं समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई थी।
उल्लेखनीय है कि हेमंत बिष्ट केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा जी के स्टाफ के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे थे।नगर के महापौर अजय वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. हेमंत बिष्ट एक ऊर्जावान, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता थे, जिनका व्यक्तित्व अत्यंत प्रभावशाली था। उनका असामयिक निधन समाज और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।

















