जंगली सूअरों के झुंड नेहमें फॉलो करेंसोमवार को दूध देने के बाद डेयरी से लौट रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। वन्यजीवों के हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य लोगों ने पेड़ व घरों की छतों पर चढ़कर जान बचाई। दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

सोमवार सुबह कई लोग डेयरी में दूध पहुंचाने के लिए बेतालघाट ब्लॉक के जाख गांव गए थे। डेयरी में दूध पहुंचाने के बाद घर लौट रहे लोगों पर करीब दस जंगली सुअंरों के एक झुंड ने हमला बोल दिया।

इससे लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग जान बचाने के लिए आसपास के पेड़ों पर चढ़ गए। दो लोग खेतों की तरफ दौड़े। सूअरों का झुंड इनके पीछे दौड़ गया। कुछ दूर जाकर दोनों गिर गए। सूअरों ने दीप चन्द्र उपाध्याय (52) पुत्र मदन मोहन और जीवन सिंह नेगी (47) पुत्र नैन सिंह को बुरी तरह घायल कर दिया।

आसपास के लोग हल्ला करते हुए उन्हें बचाने के लिए दौड़े। बुरी तरह लहूलुहान दोनों लोगों को स्थानीय लोग कंधों पर रखकर मुख्य मार्ग तक लाए। निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रथामिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शी गणेश नेगी ने बताया कि दोनों के जांघ, चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। गणेश नेगी, भवान सिंह, चंदन सिंह नेगी, सुरेश नेगी, दीवान नेगी, मोहन पांडेय, निक्की पांडेय ने वन विभाग से जंगली सूअरों को खत्म करने के लिए अभियान चलाने की मांग की है।

Advertisement