( युवाओं के पैर कुचले, प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सेंटर रैफर)

Advertisement

गरमपानी– भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के छड़ा के पास खैरना से काकड़ीघाट की तरफ जा रही बाइक तथा अल्मोड़ा से खैरना की तरफ आ रहे एक कैंटर की आपस मे जोरदार टक्कर हो गयी। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे को देखते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुँचे तो इसकी तुरन्त सूचना खैरना चौकी को दी गयी।

जिसके बाद दोनों घायलों को निजी वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी लाया गया। जिसका प्रथामिक उपचार कर दोनो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गौरव सिंह पुत्र जोगा सिंह उम्र 23 वर्ष तथा हरीश जंतवाल पुत्र दीवान सिंह उम्र 30 वर्ष दोनो निवासी नौ गाँव शाम 4 बजे बाइक से खैरना से अपने घर नौ गाँव काकड़ीघाट जा रहे थे। जैसे ही दोनो बाइक सवार छड़ा के पास पहुँचे अचानक अल्मोड़ा की तरफ से आ रहे एक ट्रक से बाइक की जोरदार भिडन्त हो गयी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार के पैर कैंटर के टायर के नीचे आ गए। जिससे गौरव सिंह तथा हरीश जंतवाल के दोनो पैर बुरी तरह कुचल गए। हादसे होने के बाद जब आसपास के लोग मौके पर पहुँचे तो लोगो द्वारा इसकी सूचना खैरना चौकी में दी गयी। जिसके बाद दिनों घायलों को कड़ी मस्कत के बाद निजी वाहन द्वारा समुदियाक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी पहुचाया गया।

जिसके बाद डॉ की टीम द्वारा दोनो घायलों की हालत गंभीर देख कर दोनो का प्रथामिक उपचार वहान के अन्दर ही सुरु कर दिया गया। जिसके बाद दोनों घायलों का प्रथामिक उपचार के हालात को गंभीर देख कर दोनो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसमे डॉ अनिल गंगवार ने बताया कि दोनों घायलों के दोनो पैर बुरी तरह कुचल गए है। जिनको हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement