(नये साल में भी अनवरत जारी ,साल का पहला नशा तस्करी मुकदमा दर्ज
आर्टिगा कार में गांजा भरकर ले जा रहे 03 तस्करों को SOG व सल्ट पुलिस ने धर दबोचा, लगभग 13 लाख का 51.950 KG गांजा बरामद पुलिस कप्तान ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपए नगद इनाम से नवाजा)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के कुशल नेतृत्व में सल्ट पुलिस को नये साल गांजा तस्करी रोकने में बहुत बड़ी सफलता मिली है।देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ाद्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
उत्तराखंड देव भूमि नशा मुक्ति मिशन के सफल अभियान मेंअपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के निर्देश परमें प्रभारी एसओजी निरीक्षकभुवन चन्द्र जोशी व थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में एसओजी व सल्ट पुलिस टीम द्वारा नैल तिराहा के पास चैकिंग के दौरान सराईखेत की तरफ से आ रही सफेद रंग की आर्टिगा कार HR38AB9680 मे सवार 03 तीन युवकों के कब्जे से कुल 51.950 Kg गांजा बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-01/26 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। कार को सीज किया गया।
तीनों यह गांजा सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहा थे।
पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तस्करों का खुलासा इस तरह रहा।विशाल सिंह उम्र0 21 वर्ष पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी-शिव विहार कॉलौनी चिल्किया, थाना-रामगनर जिला-नैनीताल
मौ0 अनस उम्र0 22 वर्ष पुत्र स्व अतीक हुसैन निवासी- तेली पुरा बड़ी मस्जिद के पास रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल. मौ0 हासिम उम्र 21 वर्ष पुत्र स्व0 खलील अहमद निवासी- तेली पुरा रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल
बरामदगी- 51.950 Kg गांजा बरामद।
कीमत- 12,98,750 रुपये।पुलिस टीम- में अपर उप निरीक्षक लखविन्दर सिंह-थाना सल्ट अपर उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह-थाना सल्ट
- हेड कानि0 राजकुमार-थाना सल्ट . हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार-एसओजी अल्मोड़ा
- कांस्टेबल गणेश पाण्डे-एसओजी अल्मोड़ा रहे।

















