( रोचक होता जा रहा है , अलमोडा़ नगर निगम का पहला चुनावी जंग, कहीं त्यागपत्र तो कहीं सदस्यता का खेल जारी)

Advertisement

अल्मोड़ा में नगर निगम का पहला चुनाव रोचक होता जा रहा है।‌चुनाव परिणाम कुछ भी हो एक पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में आने के सिलसिले का बाजार गर्म है।एक दिन‌ पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस के बैनर तले मेयर‌ प्रत्याशी भैरव गोस्वामी ने जीत हासिल की।

जिसकी प्रतिक्रिया में चार त्यागपत्र कांग्रेस की झोली में आये। इसके विपरित कांग्रेस को विधायक बारामंडल अलमोडा़ मनोज तिवारी के नेतृत्व में एक बड़ी सफलता मिली है। आम आदमी पार्टी के अनेक पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए।बुधवार को अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में आप के 8 नेताओं ने अपनी पार्टा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

विधायक मनोज तिवारी ने बताया कि आप के जिलाध्यक्ष रहे आनंद सिंह बिष्ट, महामंत्री लक्ष्मी दत्त शर्मा, जिला सचिव रहे आरएस बेग, अरुण तिवारी, प्रकाश कांडपाल, तारा दत्त खुल्बे, भूपाल सिंह भाकुनी, मोहन सिंह देवड़ी ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी भी उपस्थित थे।

Advertisement
Ad