( साहित्य व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में अग्रणी संस्था”ग्रीन हिल ट्रस्ट अल्मोड़ा द्वारा आयोजित किया जाएगा 25जनवरी से 29जनवरी तक कार्यशाला का आयोजन)

साहित्य व संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी भूमिका अदा करने वाली ग्रीन हिल्स ट्रस्ट अल्मोड़ा द्वारा संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से लोक गायिका श्रीमती लता पाण्डे के नेतृत्व में कुमाउनी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु “लोक गीत एवं संस्कार गीतों” की कार्यशाला का आयोजन दिनांक 25 जनवरी से 29 जनवरी तक अल्मोड़ा में किया जायेगा| संस्था की सचिव वसुधा पंत ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है इच्छुक माताओं एवं बहिनों से अनुरोध है इस कार्यशाला में प्रतिभाग करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन 9557781533 (दीपक जोशी) एवं 9412042038 (लता पांडे) नंबरों पर संपर्क करके करवा सकते हैं, इस कार्यशाला में उम्र का कोई प्रतिबन्ध नहीं है| लोक कलाकार व रंगकर्मी लता पांडेय ने बताया यह आयोजन आने वाली पीढ़ी के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा अपनी संस्कृति से जुड़ने का और इन पारंपरिक संस्कार गीतों को सहेज कर आगे बढ़ाने तथा संस्कृति को जीवित रखने का एक अनूठा प्रयास होगा। संस्था की सचिव वसुधा पंत ने यह भी बताया कि इस कार्यशाला में अधिकतम 50 ही रजिस्ट्रेशन लिए जायेंगे और प्रथम 50 को ही वरीयता दी जाएगी| साथ ही किसी ग्रुप का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जायेगा| रजिस्ट्रेशन एकल यानि हर व्यक्ति का अलग अलग होगा| छात्राओं / युवाओं से कार्यशाला से जुड़ने का विशेष आग्रह है| रजिस्ट्रेशन 18 जनवरी तक किया जा सकता है|
कार्यशाला का समय एवं स्थान रजिस्ट्रेशन के समय बताया जायेगा।

















