(चुनिंदा साथियों के साथ सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले प्रकाश जोशी हिम्मत नहीं हार रहे हैं, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा सांकेतिक धरना प्रकाश चन्द्र जोशी)

Advertisement

पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में अल्मोड़ा में जिला विकास प्राधिकरण को पूरी तरह समाप्त करने हेतु साप्ताहिक सांकेतिक धरना स्थानीय गांधी पार्क में जारी रहा।चुनिंदा साथियों के साथ सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले प्रकाश जोशी हिम्मत नहीं हार रहे हैं, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा सांकेतिक धरना ,यह कहना है पूर्व पालिकाध्यक्ष कांग्रेस नेता प्रकाश चन्द्र जोशी का।

जिला विकास प्राधिकरण का मुद्दा भाजपा कांग्रेस के नगर निगम चुनाव का एक महत्वपूर्ण प्रश्न रहा। पांच माह होने जा रहे हैं लेकिन यह सिर्फ चुनावी मुद्दा बन कर रहा, परिणाम नहीं आया।

गौरतलब तलब भाजपा सरकार के द्वारा इसे फिलहाल स्थगित किया गया है, इसमें गठित समिति ने भी स्वीकार किया है कि जिला विकास प्राधिकरण के नियम पर्वतीय क्षेत्रों में व्यावहारिक नहीं है। अंतिम निर्णय का इंतजार है।आज सांकेतिक साप्ताहिक धरने में प्रकाश चन्द्र जोशी के नियमित सहयोगी, पार्षद हेम तिवारी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रताप सिंह सत्याल, भारत रत्न पांडेय, हेम चन्द्र जोशी, प्रत्युश पांडेय, गोविंद बल्लभ जोशी, ललित मोहन पंत, अभियंता शहाबुद्दीन, चन्द्र मणी भट्ट, धरना प्रदर्शन कार्यवाही के विशेष सहयोगी रोबिन मनोज भंडारी ने भागीदारी की।

Advertisement
Ad Ad Ad