केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता वह पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी जी से मुलाकात कर उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिए जाने पर बधाई दी और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी से मुलाकात की इस दौरान उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही उनसे मार्गदर्शन व आशीर्वाद लिया श्री भट्ट ने कहा कि आजीवन देश के लिए सेवा और संघर्ष करने वाले श्री आडवाणी जी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाना बेहद गौरवमय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad