सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक विकास को लेकर कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने इस दौरान विश्वविद्यालय के विकास एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निर्देशित भी किया। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी अपने पटलों/अनुभागों में जानकारियों को अद्यतन करें। उन्होंने इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विकास एवं नियोजन अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित त्रिपाठी, प्रकाश सती,त्रिलोक सिंह बिष्ट, बिपिन चन्द्र जोशी, देवेंद्र सिंह पोखरिया, राजेन्द्र सिंह राणा, आनंद बिष्ट गोविंद मेर, ईश्वर बिष्ट, दीवान फर्त्याल, आलोक वर्मा, सुरेश बघरी, सुरेश खेतवाल, पवन रावल, राकेश साह, प्रेम लटवाल, हेमा चौहान, नेहा पांडे,विनीत कांडपाल, रवींद्र बिष्ट, रवि अधिकारी, संजय सिंह बिष्ट, वीरेंद्र मुसयूनी, गोविंद रावत, संदीप, पंकज कुमार, रंजीत सिराड़ी, गौरव कुमार, सौरभ कुमार सहित विश्वविद्यालय के कर्मी मौजूद रहे।

Advertisement